भवाली। नगर के निवर्तमान सभासद किशन अधिकारी ने लगातार पेयजल की समस्या से परेशान वार्ड की जनता के साथ धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। सभासद किशन अधिकारी ने बताया कि लगातार नलों में पिछले कई दिनों से गंदा पानी आ रहा है। कई बार जल संस्थान का अधिकारियों को समस्या बताई है। लेकिन अब तक कुछ नही हो पाया है। उन्होंने बताया कि नलों में गंदा पानी आने से लोग परेशान है। घरों में पहले पानी नही आता जो आ रहा है उसमें भी पीला गंदा पानी आ रहा है। जिससे बीमारी होने का खतरा फैल रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग जल्द संज्ञान नही लगा तो कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। वही हाईकोर्ट अधिवक्ता प्रशांत जोशी ने बताया कि पिछले कई दिनों से गंदा पीला पानी नल में आ रहा है। ऐसे में बीमारी होने का खतरा है। कहा कि विभाग जल्द पानी की समस्या का समाधान करे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

