22 जनवरी को ले कर सुयालबाड़ी से गरमपानी बाजार तक तैयारियां पूरी

ख़बर शेयर करें

अधिक से अधिक लोगो को आने का आव्हान

गरमपानी- आने वाली 22 जनवरी को आयोध्या में होने वाली राम मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को ले कर सुयालबाड़ी से गरमपानी बाजार तक तैयारियां पूरी की जा रही है, जिसमे जगह जगह झांकियों से ले कर विशाल भण्डारे का आयोजन तक किया जा रहा है।
जिसमे समिति के अध्यक्ष मदन मोहन कैड़ा ने बताया कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का पूरे बाजार में कार्यक्रम बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है, जिसमे बाजारों तथा घरो को सजाने का कार्य किया जा रहा है।
वही प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूरे बाजार में भव्य राम झांकी निकाली जाएगी, जिसके बाद बाजार के राम मन्दिर में विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए अधिक से अधिक लोगो को कार्यक्रम में आने का आवाहन किया गया है।
वही कल रविवार को सुयालबाड़ी बाजार में राम झांकी का आगोजन किया जा रहा है जिसमे झांकी बिचखाली से सुयालबाड़ी बाजार से होते हुवे गोतेश्वर महादेव मन्दिर तक जाएगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page