निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू

ख़बर शेयर करें

निकट भविष्य में प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव में मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी की दृष्टिगत का सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड मस्तु दास ने जनपद नैनीताल अंतर्गत एआरओ, बीएलओ, सुपरवाइजर, आशा कार्यकर्ताओं के साथ मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में समीक्षा बैठक कर दायित्व निर्वहन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए और उनकी समस्याओं को भी जाना। इस बैठक में अपर जिला अधिकारी फिंचाराम चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल, उपजिलाधिकारी व तहसीलदार आदि उपस्थित रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, लिए पांच नमूने

सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इस दौरान सभी एआरओ, बीएलओ, सुपरवाइजर, आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्रांतर्गत मतदाताओं व मतदाता सूची का ठीक प्रकार से सर्वे किया जाए तथा ऐसे नवयुवक-नवयुवतियां जो हाल ही में 18 वर्ष की उम्र पार कर चुके हैं, उनको मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से जोडा जाए और सर्वे कर अपने क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं की सूची तैयार कर लें। अन्य प्रदेश या जनपद के वह मतदाता जो पूर्व में यहां किराए पर रहकर कार्य करते थे, जिनका मतदान सूची में अभी भी नाम अंकित है, लेकिन जो वर्तमान में अन्यंत्र स्थान पर निवासरत हैं, उनका आवश्यक कार्यवाही करते हुए नाम हटाने के लिए कहा व मतदान सूची से दिवंगत मतदाताओं के नाम भी हटाने के लिए निर्देशित किया। ऐसे मतदाता जिनके नाम अलग-अलग वूथों में अंकित हैं, उनको भी हटाने के लिए निर्देशित किया।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, दुर्घटना का बना रहता है खतरा

जनपद नैनीताल भ्रमण पर आए सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने वेयरहाउस में सीसीटीवी कैमरा, लाइट, सिक्योरिटी और साफ सफाई की व्यवस्था को भी देखा है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page