शीलू कुमार की नैनीताल/भवाली में बेतालघाट के बाद दूसरा विधानसभा सम्म्मेलन की तैयारी, 10 हजार लोगो के आने की संभावना

ख़बर शेयर करें

नैनीताल: बेतालघाट के ऐतिहासिक विधानसभा सम्मेलन की सफलता के बाद नैनीताल या भवाली में दूसरा विशाल जनसभा होने की चर्चा जोरों पर है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, इस महाकुंभ में 8 से 10 हजार लोग जुट सकते हैं, जो युवा नेता शीलू कुमार के पक्ष में हुंकार भरेंगे जिससे हलचल मची है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जा रहा पर्यटक स्कूटी के साथ खाई में गिरा, हायर सेंटर रैफर

बेतालघाट सम्मेलन ने पहले ही नैनीताल विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में भूचाल ला दिया था। वहां हजारों युवाओं, महिलाओं और आमजन ने शीलू कुमार के नेतृत्व में विकास, रोजगार, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसे स्थानीय मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज बुलंद की थी। उस ऐतिहासिक रैली को विधानसभा चुनावों से पहले बड़ा संकेत माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जा रहा पर्यटक स्कूटी के साथ खाई में गिरा, हायर सेंटर रैफर

अब सूत्र बताते हैं कि शीलू कुमार की टीम बहुत जल्द नैनीताल या भवाली में दूसरा ऐसा ही कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी में जुटी है। शीलू कुमार ने बेतालघाट में मातृशक्ति और युवाओं का भारी समर्थन हासिल किया था, जो उनकी लोकप्रियता का प्रमाण है। हालांकि, उनकी टीम ने इसकी आधिकारिक पुष्टि करने से परहेज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जा रहा पर्यटक स्कूटी के साथ खाई में गिरा, हायर सेंटर रैफर

शीलू कुमार स्थानीय मुद्दों पर मुखर युवा नेता के रूप में उभर रहे हैं, और राजनीतिक विश्लेषक इसे आगामी 2027 विधानसभा चुनावों का बड़ा ट्रेलर बता रहे हैं।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page