भवाली। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक नही होने से गर्भवती महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हर दिन 5 से 10 गर्भवती महिलाओं को हल्द्वानी नैनीताल के अस्पतालों के चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ रहा है। पूर्व में महिला चिकित्सक होने से महीने में 4 से 5 बच्चों की डिलवरी होती थी। आस पास के गाँवो को भी महिला चिकित्सक का लाभ मिलता था। अब महिला चिकित्सक नही होने से गर्भवती महिलाओं को रैफर कर दिया जा रहा है। शनिवार को अस्पताल जांच के लिए आई कमला आर्य, जसवंती ने बताया कि वह जांच के लिए आये थे, महिला डॉक्टर नही होने से उन्हें नैनीताल जाना पड़ा। समय के साथ पैसा भी बहुत खर्च होता है।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश कुमार ने बताया कि महिला चिकित्सक के लिए उच्य अधिकारियों को पत्र लिखा है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

