गर्भवती महिला ने 108 में दिया बच्ची को जन्म

ख़बर शेयर करें

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र में एक गर्भवती महिला ने 108 में ही बच्ची को जन्म दिया। बाद में मां-बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक भौंनखाल 108 एंबुलेंस द्वारा गर्भवती को लेकर पीएचसी भौंनखाल से रामनगर को रेफर किया गया। बताया गया है कि खून की कमी की बात कहकर रेफर कर दिया गया था। कहा गया कि महिला का प्रसव रामनगर में होगा।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली की बेटी रूची भट्ट बनीं न्यायाधीश, क्षेत्र में खुशी की लहर

आपताकालीन सेवा 108 रेफर केस को लेकर रामनगर के लिए रवाना हुई। 108 में गर्भवती महिला नीतू की भौंनखाल के पास ही हालत बिगड़ गई। 108 में तैनात ईएमटी रोशन सिंह और पायलट तरुण सुयाल ने एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराकर जच्चा-बच्चा की जान बचाई। जिसमे गर्भवती महिला नीतू ने सुरक्षित बेटी को जन्म दिया।

यह भी पढ़ें 👉  छोटा कैलाश मार्ग के सुधारीकरण की मांग, जिलाधिकारी को भेजा पत्र

जिसके बाद उन्हें सुरक्षित अस्पताल में पहुंचाया गया जिसमें जच्चा- बच्चा दोनों सुरक्षित है। 108 कर्मियों के इस प्रयास की सभी ने सराहना की।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page