प्रीति जन शिक्षण संस्थान भीमताल प्रबंधक मंडल की सदस्य बनी

ख़बर शेयर करें

भीमताल। प्रीतिसागर गर्ग को हिमालयन चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज उत्तराखंड द्वारा जन शिक्षण संस्थान भीमताल प्रबंधक मंडल में सदस्य नामित किया गया है। अध्यक्ष रमेश चन्द्र बिंजोला ने कहा कि
जन शिक्षण संस्थान जेएसएस सरकारी योजना है, जिसे पहले श्रमिक विद्यापीठ एसवीपी के नाम से जाना जाता था। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में नव-साक्षर, गैर-साक्षर और स्कूल छोड़ने वालों को एक प्रासंगिक बाजार वाले कौशल की पहचान करके व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करना है। जन शिक्षण संस्थान भीमताल पिछले दो दशको से लगातार विभिन्न प्रकार के कौशल प्रशिक्षण जैसे ड्रेस मेकर, असिस्टेंट ड्राइविंग सौंदर्य देखभाल, हेल्पर- इलेक्ट्रिकल तकनीशियन, फल और सब्जी प्रसंस्करण और संरक्षण, हाथ कढ़ाई, बांस शिल्प, जूट शिल्प, कंप्यूटर ऑपरेटर, प्लंबिंग सेनेटरी वर्क, वेल्डर और फैब्रिकेटर आदि प्रकार के व्यावसायिक क्षेत्रों प्रशिक्षण देने हेतु कार्यरत है। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्थापित जन शिक्षण संस्थान भीमताल को वर्ष 2022-23 में उत्कृष्ट श्रेणी का प्रशिक्षण देकर बेहतर प्लेसमेंट दिलाने में सहयोग करने पर संस्थान के प्रशिक्षार्थी रहे भरत पाण्डे को राष्ट्रीय कौशल अवार्ड 2023 प्रदान किया गया था।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page