काली मंदिर में पूजा अर्चना के साथ मनाई प्रकाश बाबा की नौवीं पुण्यतिथि

ख़बर शेयर करें

भवाली। काली मंदिर में समाजसेवी एवं कलाकार प्रकाश बाबा जी की नौवीं पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर पूजा में भाग लिया और प्रकाश बाबा जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
काली मंदिर के भुवन जी ने बताया कि पुण्यतिथि के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने प्रकाश बाबा जी के सामाजिक एवं सांस्कृतिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page