नौकुचियाताल में पावर हाउस लगाने की मांग

ख़बर शेयर करें

नगर के दूसरे छोर नौकुचियाताल में बने विद्युत विभाग का सब पावर हाउस वर्षों से कर रहे क्षेत्रवासी माँग ताकि नवनिर्वाचित वार्ड 3,4 के साथ-साथ आस-पास जुड़े सभी ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत संबंधित सभी समस्याओं का स्थाई समाधान हो सके मामला नगर पालिका भीमताल के अंतर्गत नवनिर्वाचित क्षेत्र नौकुचियाताल भू-भाग का है पिछले कई सालों से यहाँ के क्षेत्रवासी, पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोग बार-बार बिजली जाने, बिजली में वोल्टेज की कमी एवं घरेलु विद्युत उपकरण चार्ज न होने, न जलने, न चलने की शिकायतें विद्युत विभाग से करते आ रहे विभाग भी जनता के प्रेशर से हमेशा दिक्कतों में घिरा रहता है सहानुभूति के अलावा विभाग के पास जनता को कुछ और देने का दूसरा विकल्प नहीं है, क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारू बनाए रखने की मांग समय-समय पर उपभोक्ताओं द्वारा उठते रहती है , नवनिर्वाचित वार्ड 3 एवं 4 की सभी परिवारों की मुख्य परेशानी को देखते हुए नगर के सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी द्वारा कुछ समय पहले इस संबंध में विधायक जनता दरबार में भी मांग उठाई गई जिस पर विधायक राम सिंह कैड़ा जी ने जनता समक्ष विद्युत विभाग अधिशासी अभियंता, एसडीओ, सहायक अभियंता को निर्देश दिए कि शीघ्र विद्युत सब स्टेशन हेतु विभाग शासन को प्रस्ताव भेजे, अभी पर्यटन सीजन चल रहा है लगभग पूरा क्षेत्र पर्यटन पर ही निर्भर है एसे में बिजली वोल्टेज कम आने बार-बार बिजली जाने की परेशानी का स्थाई समाधान होना जनता के हित में होगा बृजवासी ने जनता की मुख्य माँग को सरकार के समाधान पोर्टल पर दर्ज किया और विभाग से शीघ्र विद्युत सब पावर हाउस निर्माण की कार्यवाही करने को कहाँ, आशा है विभाग क्षेत्रवासियों की समस्या का समाधान अवश्य करेगा l

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page