भवाली में सभासद के घर से मुर्गी उठा ले गया गुलदार

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर क्षेत्र में आये दिन गुलदार घर मके पाले जानवरों को निवाला बना रहस्य है। मंगलवार रात 12 बजे हर सौली निवासी निवर्तमान सभासद मुकेश कुमार के घर से गुलदार पिंजरा तोड़कर अंडा देने वाली मुर्गी को उठा ले गया। घर वालों को सुबह सीसीटीवी कैमरा देखकर पता चला। मुकेश कुमार ने बताया महीनों से उनके घर के पास रास्ते से गुलदार आता हुआ दिखाई दे रहा है। कई बार वन विभाग को भी सूचना दी गई है। कहा कि देर रात गुलदार घर से अंडा देने वाली मुर्गी को जाली तोड़कर निकालकर ले गया। उन्होंने कहा कि लगातार गुलदार के आने से स्थानीय लोग भी डर के साये में जीने को मजबूर हैं। कहा कि अकसर तीन गुलदार एकसाथ भी दिखाई दिए हैं। गुलदार के भय से शाम 4 बजे से लोग घर मे घुसने को मजबूर हैं।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page