32 लाख के गबन में डाक सेवक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

32 लाख रुपए गबन के आरोप में कांडा पुलिस ने सिमगड़ी पोस्ट-ऑफिस के डाक सेवक सुरेंद्र सिंह पंचपाल को शनिवार सुबह घर से गिरफ्तारी किया। आरोपी ने 59 खाताधारकों को 25 लाख और विभाग को सात लाख का चूना लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉  जिला बदर की कार्रवाई: दो आरोपियों को छह माह के लिए जिले से निष्कासित करने के आदेश

बीते दिनों सिमगड़ी के डाक सेवक पर गबन का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कमेड़ीदेवी पोस्ट-ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया और डीएम से शिकायत की थी। प्रदर्शन के बाद डाक विभाग ने छह सदस्यीय जांच समिति बनाई। तीन दिन पहले जांच टीम कमेड़ीदेवी पहुंची। जांच में 32 लाख रुपये के गबन की बात सामने आई। मुकदमा दर्ज होने के बाद 12 घंटे बाद आरेापी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सेवक सुरेंद्र सिंह पंचपाल से 12 लाख की वसूली की है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  हनुमान अंश पार्ट-2 में दिखेगी कैंची धाम की दिव्यता,निर्माता अनुप्रिया नागर ने भवाली क्लार्क होटल में किया स्टे, की सराहना
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page