निगलाट आंगनबाड़ी में पोषण पखवाड़ा मनाया

ख़बर शेयर करें

भवाली। निगलाट आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण पखवाड़ा मनाया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हंसा मेहरा ने पोषण के पाँच सूत्रों के बारे में लाभार्थियों को जानकारी दी। कहा कि ऐनीमिया से बचाव, स्वच्छता, पोष्टिक आहार, 1 हजार सुनहरे दिन व डायरिया से बचाव की जानकारी दी। कहा कि सभी खाने पीने की चीजें खाने में स्वच्छता का ध्यान रखे, जिससे डायरिया से बचाव भी होगा। कहा कि 23 मार्च तक पोषण पखवाड़ा चलाकर जागरूक किया जाएगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page