भवाली में खराब पाइपलाइनों से लोगो को मिलेगा छुटकारा

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर में हर साल गर्मियों में पेयजल समस्या बनी रहती है। इस वर्ष भी बारिश नही होने से लोग पानी को लेकर परेशान हैं। बारिश नही होने से ट्यूबेल सही से नही भर पा रहे हैं। वही लोगो की समस्या को देखते हुए जल संस्थान पुरानी पाइपलाइनों को बदलने का काम कर रहा है। सभासद किशन अधिकारी ने बताया कि भवाली में हमेशा पेयजल समस्या से लोग परेशान रहते हैं। इस बार फरवरी Sके ही पेयजल संबंधित समस्या आने लगी है। बारिश नही हुई तो पानी की किल्लत झेलनी पड़ेगी।
जल संस्थान एई रवि डोभाल ने बताया कि पुरानी पाइपलाइनों से पानी लीकेज, टूटने की समस्या बनी रहती थी। 700 मीटर पाइपलाइन बदली जा रही है। पुराने पाइपो में वेल्डिंग कर अब तक काम चलाया जा रहा था। लोगो को परेशानी ना हो इसके लिए नए पाइप डाले जा रहे हैं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page