रामगढ़ में छात्राओं को पुलिस ने साइबर अपराध से बचने की दी जानकारी

ख़बर शेयर करें

भवाली। कोतवाली पुलिस ने राज्य विविध सेवा प्राधिकरण के साथ मिलकर तल्ला रामगढ़ राजकीय बालिका इंटर कालेज में छत्राओं शिक्षकों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया। एसएसआइ प्रकाश मेहरा ने महिलाओ को पुलिस के गौरा शक्ति एप में रजिस्ट्रेशन कराया। साथ ही साइबर अपराध से बचने की जानकारी दी। प्राधिकरण के पैरा लीगल धीरज शर्मा ने फिशिंग, साइबर बुलिंग, बाल अश्लीलता की जानकारी छत्राओं को दी। उन्होंने कहा कि प्रलोभन देकर ग्रामीण जनता से अपराधी निजी जानकारी लेते हैं। कई बार बैंक से पैसा भी निकाल लेते हैं। साइबर अपराध हर दिन बढ़ रहा है। सिर्फ जागरूक रहकर ही अपराध से बचा जा सकता है। उन्होंने अंजान लोगो से बात ना करने व निजी जानकारी किसी से साझा नही करने को जागरूक किया। वही 1930 पर फोन कर अपराध की तत्काल जानकारी।पुलिस को देतव को कहा। इस दौरान र एसएसआइ प्रकाश सिंह मेहरा, प्राधिकरण पैरा लीगल धीरज शर्मा, रामगढ़ चौकी इंचार्ज देवेंद्र राणा, सामाजिक कार्यकर्ता राहुल पाण्डे आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page