पुलिस ने 4.50 लाख की चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

मुखानी पुलिस ने 4.50 लाख की चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
हल्द्वानी। मुखानी थाना पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब ₹4.50 लाख मूल्य के सोने के आभूषण बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार 18 जुलाई 2026 को सत्य विहार, ओमकार कॉलोनी, आरटीओ रोड निवासी कुसुम जोशी ने थाना मुखानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि 13 से 18 जुलाई के बीच अज्ञात चोर ने उनके माता-पिता के घर का ताला तोड़कर करीब ढाई तोले का सोने का मंगलसूत्र और आधे तोले की सोने की अंगूठी चोरी कर ली। इस पर थाना मुखानी में एफआईआर संख्या 111/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र की मदद से संदिग्ध की पहचान की। 22 जुलाई को आनंदपुर गांव से श्याम सिंह (45 वर्ष) निवासी जवाहर नगर, बनभूलपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ के बाद आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया एक सोने का मंगलसूत्र और एक सोने की अंगूठी बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर मामले में संबंधित धाराएं बढ़ाई गईं। पुलिस ने लगभग 100 प्रतिशत चोरी का सामान बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से भी गैंगस्टर एक्ट, चोरी, आबकारी अधिनियम और अन्य मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष सुशील जोशी, उपनिरीक्षक दीपा जोशी, कांस्टेबल रविन्द्र खाती, सुनील आगरी और धीरज सूगड़ा शामिल रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page