500 रुपये। एससी/ एसटी वर्ग के लिए 400 रुपये देय है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके तहत कुल 32,679 पद भरे जाएंगे। आरक्षण का लाभ उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को मिलेगा। अन्य राज्यों के सभी वर्ग के अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी में आवेदन के पात्र के पात्र होंगे। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 30 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 12वीं पास हो।
वांछनीय योग्यता : डोएक (अब एनआईईएलआईटी) से कंप्यूटर में ‘ओ’ लेवल प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो। या
●प्रादेशिक सेना में न्यूनतम दो वर्ष की सेवा की हो। या
●राष्ट्रीय कैडेट कोर का ‘बी’ प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो।
वेतनमान : 21,700 से 69,100 रुपये देय होगा।
आयु सीमा : न्यूनतम 18 और अधिकतम 22 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 01 जुलाई 2025 के आधार पर होगी। यानी,
● अभ्यर्थी का जन्म 02 जुलाई 2003 से पहले तथा 01 जुलाई 2007 के बाद नहीं हुआ हो।
चयन प्रक्रिया : लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन एवं शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा चिकित्सा परीक्षण के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया : सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (https://uppbpb.gov.in/) पर लॉगइन करें। होमपेज पर Notices पर क्लिक करें।
● खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से उ0प्र0 पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती- 2025 के अंतर्गत कुल 32679 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञप्ति/ सूचना का प्रकाशन पर क्लिक करें। नये पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। अब इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।
● पिछले पेज पर वापस आएं और उ0प्र0 पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती- 2025 के अंतर्गत OTR (ONE TIME REGISTRATION) पर क्लिक करें। अगले पेज पर दिए निर्देशों को पढ़कर ओके पर क्लिक कर और आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

