हल्द्वानी में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 13 जुआरी गिरफ्तार
58,950 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद, मंगलपड़ाव चौकी पुलिस की कार्रवाई
हल्द्वानी। ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 13 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 58,950 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश और पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में मंगलपड़ाव चौकी पुलिस टीम ने दो अगस्त की रात रामलीला मोहल्ले के पास एक दुकान के दो मंजिला पुराने गोदाम में छापा मारा। यहां 13 लोग जुआ खेलते मिले।
पुलिस ने मौके से जुए की फड़ से 58,950 रुपये और ताश के पत्ते बरामद किए। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में रितेश कुमार, हैदर अली, प्रशांत कुमार, कुशल, आसिफ, मोहम्मद शाहनवाज, शोएब, मोहम्मद राहुल, मोहम्मद समीर, फैजान, शाहनवाज, सर्वेश और योगेंद्र शामिल हैं।
कार्रवाई करने वाली टीम में मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक सिंह कार्की, हीरानगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजीत राठौर, कांस्टेबल संतोष बिष्ट, कमलेश सिंह और भोपाल सिंह शामिल रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

