नैनीताल में पुलिस कर्मी अभद्रता करने पर निलंबित

ख़बर शेयर करें

नैनीताल में तैनात एक पुलिसकर्मी को मजदूरों से अभद्रता करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी पंकज भट्ट की ओर से इस आशय के आदेश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद::रामगढ़ में अनियंत्रित होकर खाई में गिरा टैंपो ट्रैवलर

जानकारी के अनुसार तल्लीताल थाने में तैनात पुलिसकर्मी गुरदंड सिंह की रात्रि ड्यूटी डाट पर स्थित पुलिस सहायता केंद्र में लगाई गई थी। इस दौरान तल्लीताल में पुराना रोडवेज स्टेशन में काम कर रहे मजदूरों के साथ पुलिसकर्मी ने अभद्रता कर दी। साथ ही मारपीट की भी धमकी दी। मजदूरों ने पुलिसकर्मी से परेशान होकर तल्लीताल थाने में शिकायत की। इस पर पुलिस अधिकारियों ने पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया। कई बार शिकायत मिल चुकी थी। मामले की जांच करने पर पुलिसकर्मी दोषी पाया गया। एसएसपी पंकज भट्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  पांच साल से मांग फिर भी नहीं सुन रहा शासन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बांधा काला फीता,जताया विरोध
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page