भवाली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कानून व्यवस्था की मजबूती को सीओ भवाली सुमित पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस, आईटीबीपी फोर्स के साथ शहर में फ्लैग मार्च निकाला। शहर के रानीखेत रोड, भीमताल रोड़, रामगढ़ रोड़, नैनीताल रोड़ में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान आईटीबीपी बल भी साथ रहा। फ्लैग मार्च के जरिये पुलिस बल ने सख्त संदेश दिया कि चुनाव के दौरान कोई गड़बड़ी, कानून व्यवस्था प्रभावित करने के प्रयास बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। फ्लैग मार्च मे कोतवाली एसएसआइ रोहिताश सिंह सागर, आईटीबीपी के अधिकारी और कोतवाली पुलिस शामिल रही।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

