रामगढ़ में पुलिस ने अवैध पत्थर लेजा रहा डंपर किया सीज

ख़बर शेयर करें

भवाली। रामगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध पत्थर लेजा रहा डंपर सीज कर दिया। चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि सोमवार देर रात डाकबंगले के पास चेकिंग अभियान चलाया गया था। एक डम्फर को रोकने पर उसमें पत्थर मिले। कागज व लाइशेंस मंगने पर वो कुछ नही दिखा पाया। खनिज पदार्थ के भी कागज नही थे। जिसके बाद ट्रक को खनिज पदार्थ के साथ सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि एमवी एक्ट में चालान कर वाहन को सील कर दिया गया है।
और अवैध खनन की रिपोर्ट संबंधित विभाग को दी गई है। इस दौरान चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह राणा, पंकज पाण्डे रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page