15 मिनट में मौके पर पहुंची पुलिस, फायर और एसडीआरएफ टीम, आधे घंटे में खुला मार्ग

ख़बर शेयर करें

15 मिनट में मौके पर पहुंची पुलिस, फायर और एसडीआरएफ टीम, आधे घंटे में खुला मार्ग
नैनीताल। रूसी बाईपास बल्दियाखान के पास हल्द्वानी रोड पर रविवार को विशाल पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। 112 आपातकालीन सेवा से सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम ने संबंधित विभागों को अलर्ट कर दिया। एसपी संचार रेवाधर मठपाल ने कंट्रोल रूम से स्वयं कमान संभालते हुए सभी टीमों के बीच समन्वय स्थापित किया और लगातार स्थिति की निगरानी की।
सूचना मिलते ही कोतवाली तल्लीताल पुलिस, फायर सर्विस मल्लीताल और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हुई। फाइटर-मल्लीताल टीम और आपदा कंट्रोल रूम को भी सूचना देकर आवश्यक समन्वय किया गया। महज 15 मिनट में संयुक्त टीम मौके पर पहुंच गई और पेड़ हटाकर मार्ग खोलने का काम शुरू किया।
टीमों की त्वरित कार्रवाई के चलते करीब आधे घंटे में मार्ग को वन-वे यातायात के लिए सुचारू कर दिया गया। इससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को राहत मिली। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने पुलिस कंट्रोल रूम, तल्लीताल पुलिस और फायर टीम के बेहतर रिस्पॉन्स टाइम व समन्वय की सराहना की।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: भवाली के समाजसेवी शीलू कुमार ने थामा कांग्रेस का हाथ, नैनीताल विधानसभा सीट पर बढ़ी सियासी हलचल
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page