पुलिस ने महिला को 60 लाख की स्मैक के साथ पकड़ा

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के तहत हल्द्वानी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 25 मार्च 2026 को बेलबाबा क्षेत्र में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान कनिका पत्नी विजय (40 वर्ष), निवासी शिवनगर ट्रांजिट कैम्प, जिला ऊधम सिंह नगर, को 203 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत 60 लाख 90 हजार रुपये है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी ने आज इस मामले का खुलासा किया।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी और प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में यह अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया। अभियान के दौरान महिला संदिग्ध प्रतीत होने पर पूछताछ और तलाशी ली गई, जिसमें अवैध स्मैक बरामद हुई। अभियुक्ता के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूँगी में 18जूलाई को लगेगा जनकल्याणकारी शिविर

पुलिस महिला के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। एसएसपी नैनीताल ने स्पष्ट किया कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही, ड्रग्स तस्करों की अवैध संपत्ति के खिलाफ जब्ती की कार्रवाई भी लगातार जारी

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page