पुलिस ने पिकअप में 120 कंटर अवैध लीसा पकड़ा

ख़बर शेयर करें

भवाली। गुरुवार देर रात क्वाइब चौकी पुलिस ने ढोकाने रोड़ में रामगढ़ से क्वारब जा रही पिकअप से अवैध लीसा पकड़ा। शुक्रवार को कोतवाली में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
जानकारी के अनुसार क्वारब चौकी प्रभारी बाल कृष्ण आर्य टीम के साथ गस्त कर रहे थे। ढोकाने रोड़ में रामगढ़ से क्वारब की तरफ आ रही पिकअप को रोका। चालक हरेंद्र सिंह 30 पुत्र भीम सिंह निवासी पंगराड़ी मुक्तेश्वर को गिरफ्तार किया। पिकअप में अवैध लीसे के 120 कंटर मिले। पुलिस ने पकड़कर भवाली कोतवाली में पिकअप को खड़ा किया।
एसएसआइ प्रकाश मेहरा ने बताया कि वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस टीम में चौकी इंचार्ज बाल कृष्ण आर्य, आनंद राणा, महेंद्र रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page