पुलिस ने अंग्रेजी अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

लालकुआं पुलिस ने अंग्रेजी अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

प्रेस नोट

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  96 टेट्रा पैक अवैध शराब के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्री अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं श्री बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.06.2026 को चौकी हल्दूचौड़ पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग, गश्त के दौरान सागर स्टोन क्रैशर, देवरामपुर हल्दूचौड़ क्षेत्र से एक व्यक्ति को 54 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मौना इंटर कॉलेज में आयोजित होगा संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन

अभियुक्त का नाम
राजेश सिंह दानू उर्फ मामा पुत्र विशन सिंह दानू, निवासी इंदिरा नगर प्रथम, बिंदुखत्ता, कोतवाली लालकुआं, जनपद नैनीताल, उम्र 30 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  ग्रामीण युवाओं को मिलेगा निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण, रोजगार का भी अवसर

उक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में FIR संख्या 88/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

पुलिस टीम-
▫️उप निरीक्षक अर्जुन गिरी
चौकी प्रभारी हल्दूचौड़
▫️कांस्टेबल कुबेर सिंह
▫️कांस्टेबल गुरमेज सिंह

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page