प्रधानमंत्री का रुद्रपुर से चुनावी शंखनाद

ख़बर शेयर करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर में आयोजित विजय शंखनाद रैली में प्रतिभाग किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि “देवभूमि उत्तराखंड में ये मेरी पहली चुनावी सभा है। अब मैं तय नहीं कर पा रहा हूं कि यह प्रचार सभा है या विजय सभा। वहीं मोदी ने कहा कि मैं जब भी उत्तराखंड की पवित्र धरती पर आता हूं खुद को बहुत धन्य महसूस करता हूं, इसलिए ही मेरे दिल की गहराई से एक बात निकली थी कि देवभूमि के ध्यान से ही मैं सदा धन्य हो जाता हूं।

यह भी पढ़ें 👉  छोटा कैलाश मार्ग के सुधारीकरण की मांग, जिलाधिकारी को भेजा पत्र

पीएम मोदी ने रुद्रपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि “मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जो ये आप धूप में तप रहे हैं, मैं आपकी यह तपस्या बेकार नहीं जाने दूंगा, इसे मैं विकास कर लौटाऊंगा, आपके इस प्रेम का मैं आभारी हूं।” उन्होंने कहा कि “देवभूमि का ये आशीर्वाद मेरी यह बहुत बड़ी पूंजी है। देवभूमि के हर एक गांव से मुझे जो ये आपका प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है, मैं इसके लिए आपका बहुत-बहुत आभारी हूं।” नरेंद्र मोदी ने कहा कि “ये जनसभा ऐसे क्षेत्र में हो रही है, जिसे मिनी इंडिया कहा जाता है।
वहीं प्रधानमंत्री ने कहा कि “देवभूमि उत्तराखंड के प्रति भाजपा का जो प्रेम है, जो अपनत्व है, वो जग जाहिर है। हमें उत्तराखंड को विकसित बनाना है, सबसे आगे लेकर जाना है और इसके लिए केंद्र की भाजपा सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है।” उन्होंने कहा कि “यहां की पांच लाख महिलाओं को निशुल्क उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिया गया है। तीन लाख लोगों को स्वामित्व योजना के तहत जमीन के कागज सौंपे गए हैं।”

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page