उत्तरकाशी टनल में फंसे लोगों केप्रधानमंत्री ने प्रार्थना की

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तरकाशी की सुरंग में फंसे मजदूरों के सुरक्षित रेस्क्यू के लिए पूरा देश प्रार्थना कर रहा है। देव दीपावली के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी सिल्कयारा गांव स्थित सुरंग में दीपावली के दिन से फंसे मजूदरों के सुरक्षित रेस्क्यू के लिए भगवान से प्रार्थना की। पीएम नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि सुरंग के अंदर फंसे 41 मजदूरों को निकालने की प्रक्रिया में प्राकृतिक चुनौतियों के बावजूद सरकार उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने का निरंतर प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Sainik School Ghorakhal

पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले 15 दिनों से सुरंग में फंसे मजदूरों के सुरक्षित रेस्क्यू के लिए ‘कोटि दीपोत्सवम’ में प्रार्थना की। ‘कोटि दीपोत्सवम’ हिंदू कार्तिक माह के दौरान दीप प्रज्वलित करने का एक धार्मिक कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि सरकार मजदूरों को सुरक्षित और जल्द से जल्द निकालने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा, “लेकिन, हमें इस राहत और बचाव अभियान को बहुत सतर्कता के साथ पूरा करना है। इस प्रयास में प्रकृति हमें लगातार चुनौतियां दे रही है, लेकिन हम मजबूती से डटे हैं। हम 24 घंटे प्रयास कर रहे हैं। हमें उन श्रमिकों की यथाशीघ्र सुरक्षित निकासी के लिए प्रार्थना करनी होगी।”

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ में अराजकतत्वों ने पॉइजन डालकर मार डालीं दो हजार मछलियां

उन्होंने कहा कि सरकार और सभी एजेंसियां मिलकर श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। उन्होंने कहा, “आज जब हम ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं और मानव कल्याण की बात कर रहे हैं, तो हमें उन सभी श्रमिक भाइयों के लिए भी प्रार्थना करनी है, जो पिछले दो सप्ताह से उत्तराखंड में एक सुरंग के अंदर फंसे हुए हैं।”

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि श्रमिकों के परिजनों को यह साहस देने की जरूरत है कि पूरा देश उनके साथ है। उन्होंने प्रार्थना की कि ‘देव दीपावली’ और ‘कोटि दीपोत्सवम’ में जलाया गया हर दीपक उन फंसे हुए श्रमिकों के जीवन में जल्द से जल्द रोशनी लाए। आपको बता दें कि सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने के लिए दो तरह से ड्रिलिंग की जा रही है। हालांकि मजदूरों को कब तक निकाला जा सकेगा, यह कहना मुश्किल है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page