प्रधानमंत्री की जनसभा के प्रभारी होंगे मंत्री गणेश जोशी

ख़बर शेयर करें

भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिथौरागढ़ दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके तहत कार्यक्रम व जनसभा के लिए प्रभारी और संयोजक नियुक्त कर दिए गए हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देवभूमि से लगाव है। इसे देखते हुए पार्टी कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि सभी प्रदेशवासियों में उनके इस दौरे को लेकर उत्साह है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के 12 अक्तूबर को प्रस्तावित पिथौरागढ़ दौरे को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को कार्यक्रमों एवं जनसभा के लिए प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि गणेश जोशी इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत से लेकर जनसभा में समन्वय का काम करेंगे। इसके अलावा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौंर्याल को दौरे के दौरान होने वाले सभी कार्यक्रमों का संयोजक बनाया गया है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राज्य से विशेष लगाव है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page