रामगढ खेल महाकुंभ में खिलाडियो ने दिखाई प्रतिभा

ख़बर शेयर करें

भवाली। रामगढ खंड शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी के निर्देशन में नारायण स्वामी राजकीय इंटर कॉलेज तल्ला रामगढ़ में न्याय पंचायत स्तरीय मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। शिक्षक सुरेंद्र सिंह अधिकारी मनोज कुमार द्वारा प्रतियोगिताएं कराई। जिसमे खिलाड़ियों ने गोला फेंक, चक्का फेंक, ऊंची कूद, लंबी कूद, खो-खो, कबड्डी ने अपनी प्रतिभा दिखाई। यहां अंडर 14 अंडर, 19 ग्रुप की प्रतियोगिताएं कराई गई। खेल संयोजक मनोज कुमार पांडे ने बताया कि बालक बालिकाओं में समूह भागीदारी को खेल बढ़ावा देते हैं। स्वस्थ रहने के साथ खेल प्रतिभा की पहचान भी करते हैं। जिससे खिलाड़ियों में नहीं ऊर्जा का संचार होता है। खेल के मैदान में प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच खिलाड़ियों में प्रतिभा उत्साह निरंतर बना रहता है। कार्यक्रम का संचालन निर्मला कपिल ने किया। इस दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी किरन पवार, हेम दरमवाल, गणेश सिंह महेंद्र लाल, चंचल सिंह,भास्कर दरमवाल, अनिल सचान, मोनिका कार्की, तुलसी जोशी, ललिता ढेला आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page