वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ख़बर शेयर करें

वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
भवाली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं बिजली विभाग भवाली के संयुक्त तत्वावधान में बिजली विभाग परिसर, भवाली में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की सचिव पारुल थपलियाल के नेतृत्व में पौधे रोपे गए। इस दौरान रीतू, सोनम, यशवंत कुमार सहित विभाग के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बिजली विभाग की ओर से पंकज नेगी, प्रतीक्षा कार्की, लक्ष्मी तथा अन्य कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर पौधारोपण किया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनकी सुरक्षा और संरक्षण भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page