हरेला पर्व पर ऐड़ी देवता मंदिर परिसर में हुआ पौंधा रोपण

ख़बर शेयर करें
  • पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

भवाली। हरेला पर्व के शुभ अवसर पर भवाली स्थित ऐड़ी देवता मंदिर परिसर में गुरुवार को पौंधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर किशन अधिकारी, मोहन सिंह, अशोक पांडे, केवल पंत, नवीन असवाल, रमेश चंद्र, कौशल चंद्र, नीरज कफल्टिया, श्याम सिंह, सुधीर डंगवाल एवं लच्छम राम ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। सभी ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का भी संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था और जिम्मेदारी का प्रतीक है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर और उनका संरक्षण कर ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रत्येक व्यक्ति से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का आह्वान किया।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  पांच साल से मांग फिर भी नहीं सुन रहा शासन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बांधा काला फीता,जताया विरोध
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page