हरेला पर्व पर उत्तराखंड न्यायिक एवं विधिक अकादमी में हुआ पौंधा रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ख़बर शेयर करें

भवाली। हरेला पर्व के अवसर पर उत्तराखंड न्यायिक एवं विधिक अकादमी (उजाला), भवाली परिसर में गुरुवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अकादमी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अकादमी के निदेशक प्रदीप पंत, अपर निदेशक (प्रथम) श्रीमती शादाब बानो, अपर निदेशक (द्वितीय) श्री तरुण तथा संयुक्त निदेशक श्री एम. यूसुफ सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वृक्षारोपण में सहभागिता की। इस अवसर पर निदेशक प्रदीप पंत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उनके संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी भी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के माध्यम से हरेला पर्व के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रकृति संरक्षण और हरित पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page