15 NDRF टीम भवाली द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया गया वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान।

ख़बर शेयर करें
  जिला नैनीताल के भवाली नगर पालिका परिषद  में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 15 एनडीआरएफ  की टीम , फॉरेस्ट विभाग भवाली,नगर पालिका परिषद भवाली,सिविल पुलिस ,संत निरंकारी मिशन एवं ग्रामीणों के साथ भवाली रेंज में वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया ।

इस दौरान टीम एनडीआरफ भवाली ,नगर पालिका परिषद भवाली,वन विभाग,संत निरंकारी मिशन,सिविल पुलिस एवं ग्रामीणों के साथ मिलकर बांज, बुरांश ,देवद्वार, और पाँगर के पौधों का रोपण किया गया। इसके अलावा सभी समूहों द्वारा नगर पालिका परिषद भवाली के नाले , रास्ते एवं खेल मैदान में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर

नगर पालिका परिषद भवाली के चेयरमैन श्री पंकज आर्य और अधिशासी अधिकारी श्री सुधीर कुमार के द्वारा इस अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि द्वारा वृक्षारोपण के साथ-साथ आरोपित पौधों की देखभाल एवं सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने के बारे में दिशा निर्देश दिए गए ।

यह भी पढ़ें 👉  रोडवेज कर्मचारियों को तीन दिन में मिलेगा वेतन, मानदेय में भी बढ़ोतरी

इस अवसर पर श्री पंकज आर्य चेयरमैन नगर पालिका परिषद भवाली श्री सुधीर कुमार अधिशासी अधिकारी भवाली,
टीम 15 NDRF के इंस्पेक्टर तिरेपन सिंह रावत ,वन विभाग के वन दरोगा श्री सूरज सिंह बिष्ट, वन आरक्षी श्रीमती शांति जोशी , एनडीआरएफ टीम के सदस्य,नगर पालिका परिषद भवाली के सदस्य,सिविल पुलिस,संत निरंकारी मिशन के सदस्य,वन विभाग टीम के सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  होटल-होमस्टे का पंजीकरण अब हर पांच साल में कराना होगा रिन्यू, 31 दिसंबर तक पुराने कारोबारियों को मौका
Ad Ad

You cannot copy content of this page