भवाली में दूसरे दिन भी फार्मासिस्टों ने काला फीता बांधकर काम किया

ख़बर शेयर करें

भवाली। डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने 10 सूत्री मांगों को लेकर दूसरे दिन भी काला फीता बांधकर काम किया। मंगलवार को एसोसिएशन के चीफ फार्मासिस्ट के एन पंत, फार्मासिस्ट सी एम जोशी, उमेश कुमार ने बताया कि 10 सूत्री मांगों पर कार्रवाई नहीं होने के चलते पूर्व निर्धारित घोषणा के मुताबिक क्रमबद्ध तरीके से आंदोलन शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि मानकों में संशोधन कर फार्मासिस्टों के पदों में वृद्धि के साथ अराजपत्रित व राजपत्रित सेवानियमावली का तुरंत प्रकाशित किया जाए। इसके साथ ही उत्तराखंड फार्मेसी काउंसिल का गठन, एसीपी में पदोन्नत पद का वेतनमान, पेटेंट केयर भत्ता, पोस्टमार्टम भत्ता समेत 10 सूत्री मांगों पर जब तक कार्रवाई नहीं हो जाती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  धार्मिक भावनाओं से खेलने के बजाय सरकार अपनी उपलब्धियां जनता के सामने रखे, कांग्रेस नेता मनोज शर्मा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page