लोगों ने अल्मोड़ा हाईवे पर काकड़ीघाट क्वारब के पास एक पेट्रोल पंप पर मिलावटी तेल देने का आरोप लगाया है। लोगों ने इसकी शिकायत खाद्य आपूर्ति विभाग को की। विभाग की टीम जांच को मौके पर पहुंची है।
रमेश सुयाल, अंकित पांडे, भुवन चन्द्र ने बताया कि उनका निर्माण कार्य पिछले कई दिनों से चल रहा है। वह जेसीबी में एक पेट्रोल पंप से 450 लीटर तेल डलवा चुके हैं। बार-बार जेसीबी का पंप खराब हो रहा है। उन्होंने बताया कि बोतलों में तेल डालकर जांच करने पर हमें तेल में मिलावट की आशंका हुई। जिसके बाद संबंधित विभाग को सूचना दी गई है। डीएसओ विपिन कुमार ने बताया कि पेट्रोल पंप पर तेल में मिलावट की सूचना देर शाम को मिली है। टीम को तत्काल जांच के लिए मौके पर भेजा गया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

