10 उपद्रवी और गिरफ्तारी,जिंदा कारतूस सहित पेट्रोल बम बरामद

ख़बर शेयर करें

लूटे गए जिन्दा कारतूस सहित एक उपद्रवी के घर से पैट्रोल भी बरामद, अब तक 68 उपद्रवी गिरफ्तार

  8 फरवरी बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान *उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना* के सम्बन्ध में थाना-बनभूलपुरा में 03 अभियोग मु0अ0सं0-21/2024, 22/2024 व 23/2024 दर्ज किये गये हैं। 
     *उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी* के लिये *श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा विभिन्न टीमों का गठन* किया गया है। *पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के CCTV  के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश* दी गयी और उपरोक्त मुकदमों में पूर्व में *58 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये थे।*
    इसी कडी में पुलिस द्वारा बनभूलपुरा में घटित हिंसक घटना में *संलिप्त शेष उपद्रवियों में से 10 उपद्रवियों को आज गिरफ्तार* किया गया है। 
  *अभी तक पुलिस कार्यवाही में कुल 68 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की गयी है।*

मु0अ0सं0-21/24 में अभियुक्तगण-

  1. तस्लीम कुरेशी पुत्र साबिर कुरेशी उम्र 25 वर्ष निवासी मलिक का बगीचा, वार्ड नं0-31, थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल। (नामजद)
  2. वसीम सिद्दीकी उर्फ हप्पा पुत्र अनीश अहमद उम्र 38 वर्ष निवासी ला०नं0-18, वार्ड नं0-24, कारी बाबा मदरसा के पास, थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल। (नामजद)
  3. मौ० शुऐब पुत्र सईद अहमद उम्र करीब 23 वर्ष निवासी ला0नं0-14 गफ्फारी मस्जिद के पीछे पाकड के पेड के पास थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल। अभियुक्त के कब्जे से पीएसी जवान से लूटे गये 02 अदद जिन्दा कारतूस (SLR 7.62 MM) बरामद।
  4. अनस पुत्र यासीन निवासी लाइन न0-16, बनभूलपुरा।
  5. अयान पुत्र अकील अहमद उम्र-19 वर्ष, निवासी लाइन न० 16, आजाद नगर, बनभूलपुरा।
यह भी पढ़ें 👉  भवाली की बेटी रूची भट्ट बनीं न्यायाधीश, क्षेत्र में खुशी की लहर

मु0अ0सं0-22/24 में अभियुक्तगण-

  1. अरबाज पुत्र हसीन अहमद उम्र 20 वर्ष निवासी ला०नं0-17, शराफत अण्डे वाली गली थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल। अभियुक्त अरबाज द्वारा पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त शहजाद/फैजान को पैट्रोल बम बनाने के लिए पैट्रोल उपलब्ध कराया गया था। अभियुक्त अरबाज के घर से 02 जरकीनों में लगभग 09 लीटर पैट्रोल बरामद किया गया।
  2. शहराज हुसैन पुत्र अशफाक हुसैन, उम्र-29 वर्ष निवासी नई बस्ती निकट नमरा मैरिज हॉल के पास थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल।
  3. मौ० वसीम पुत्र अब्दुल गफ्फार उम्र 35 वर्ष निवासी नई बस्ती निकट ताज मस्जिद के पास थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल।
यह भी पढ़ें 👉  भवाली की बेटी रूची भट्ट बनीं न्यायाधीश, क्षेत्र में खुशी की लहर

मु0अ0सं0-23/24 में अभियुक्तगण-

  1. नाजिम पुत्र मो0 उमर निवासी- नई बस्ती बनभूलपुरा उम्र- 30 वर्ष
  2. मो0 उजैर पुत्र मो0 तुफैल निवासी- लाईन न0 -11 आजादनगर उम्र- 23 वर्ष
यह भी पढ़ें 👉  भवाली की बेटी रूची भट्ट बनीं न्यायाधीश, क्षेत्र में खुशी की लहर

मीडिया सैल, जनपद-नैनीताल

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page