अवैध शराब के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

आयुक्त कुमाऊं मंडल एवं जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को प्राप्त शिकायत पर कार्यवाही करते हुए फूलचौड़ के निकट स्थित एक दुकान में दबिश दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

दबिश के दौरान अभियुक्त लोकेश कुमार टीम को देखकर दुकान की छत पर छिप गया। टीम द्वारा तत्परता से खोजबीन करते हुए दुकान की छत पर पहुंचकर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 118 टेट्रा पैक माल्टा देसी शराब तथा 23 पव्वा मैकडॉवेल व्हिस्की और आरएस ब्रांड के बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

उक्त मामले में अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

दबिश टीम में आबकारी निरीक्षण धीरेंद्र सिंह,उप आबकारी निरीक्षक कैलाशचंद जोशी व
महेश चंद्र लोहनी आदि शामिल रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page