आदमखोर गुलदार को लेकर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें

टनकपुर । पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 09 सुखिढांग में लगातार खूंखार गुलदार द्वारा लोगों पर हमला किया जा रहा है जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों ने सड़क पर आदमखोर गुलदार पकड़ने की मांग की। वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी नाराजगी व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट, हल्द्वानी में दो स्थानों पर मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां

आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि आदमखोर गुलदार को लेकर क्षेत्रवासी लोगों का आवजाही करना एवं रहना मुश्किल हो गया है प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया जल्द विभाग ने गुलदार को नही पकड़ा तो उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page