डेमोग्राफिक चेंज पर चिंता व्यक्त कर लोगों ने बाहरियों को जमीन बेचने का विरोध किया

ख़बर शेयर करें

रानीबाग और निकटतम क्षेत्रों में लगातार हो‌ रहे डेमोग्राफिक चेंज के विरोध में रानीबाग में लोगों ने सोमवार को जनसभा का आयोजन किया। बढ़ते डेमोग्राफिक चेंज पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी ने बाहरियों को जमीन बेचने का विरोध किया। यह भी तय हुआ कि जो भी बाहरियों को जमीन बेचेगा उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर

सभा में भाजपा नेता सचिन साह ने बताया कि क्षेत्र में बाहरियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इन सभी का सत्यापन कराया जाना जरूरी है। सभा का संचालन कर रहे उदित चौधरी ने कहा कि हमारे क्षेत्र का पौराणिक महत्व है जिसकी गरिमा बनी रहनी चाहिए। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य महेश भंडारी ने समाज की एकजुटता बनाए रखने पर जोर दिया। यहां भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, ग्राम प्रधान रानीबाग कलावती थापा, ग्राम प्रधान दीपांशु जीना, डीके शर्मा, बिपिन जंतवाल, योगेश रजवार, मोहित आदि मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page