भवाली। कैची धाम 15 जून स्थापना दिवस पर बाबा नीब करौरी महाराज के साथ अपनी फोटो लगाकर प्रचार प्रसार करने वालों खूब लाभ उठाया। भवाली से कैंची धाम तक हर पेड़ बिजली के खम्बो में नीब करौरी बाबा के साथ लोगो ने अपनी फोटो लगाई। लेकिन उसके बाद फ़ोटो का क्या हाल हुआ इसे देखने का किसी को समय नही है। दरसल 15 जून को कैची मेले के दौरान जनप्रतिनिधियों में बाबा के नाम पर राजनीति पकाने की होड़ सी मची रहती है। कैची धाम से भवाली चौराहे तक फ्लैक्सी लगाने को जगह तक नही बचती, जनप्रतिनिधि माह भर पहले ही बिजली खम्बो तारो, पेड़ो में फ्लैक्सी लगा देते हैं। इन दिनों कैची से भवाली के बीच जगह जगह फ्लैक्सी सड़क से नीचे नालो में गिरी है। जिसमे बाबा की फ़ोटो लगी है। पर इन फ़ोटो को अब देखने वाला कोई नही है। ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया ने बताया कि बाबा के नाम पर राजनीति करना गलत है। लोग फ़ोटो लगाए, लेकिन बाबा की फ़ोटो लगाना गलत है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

