रामगढ़ , लेटीबुंगा , भटेलिया , कसियालेख में लोगों ने अतिक्रमण हटाना

ख़बर शेयर करें

रामगढ़ , लेटीबुंगा , भटेलिया , कसियालेख में लोगों ने स्वयं अतिक्रमण हटाना शुरु किया
धारी(प्रदीप कुमार)।
अतिक्रमण के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में
ग्रामीण क्षेत्रों में अतिक्रमण की जद में आये होटल, भवनों व दुकानों को स्वयं तोड़ना शुरु कर दिया है ।

हाई कोर्ट उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार स्टेट हाईवे , मेजर डिस्ट्रिक रुट व सम्बंधित मार्गों में अतिक्रमण हटाने का आदेश हुआ है ।
लोनिवि , वन विभाग व राजस्व विभाग द्वारा चिन्हित किये गये ताकि लोग समय रहते अतिक्रमण को हटा सके व परेशानियों से बच सके ।
इससे अतिक्रमकारियों में खलबलि मची हुई है ।
मुक्तेश्वर क्षेत्र में बढ़ता पर्यटन के लिये सड़को का चौडी़करण होना सुनिश्चित है ।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की लाइफ लाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण कार्य गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में पूर्ण किया जाएगा, जिलाधिकारी

बता दें यहां भवाली रामगढ़ मुक्तेश्वर मोटर मार्ग, भटेलिया धानाचूली मोटर मार्ग, रामगढ़ नथुवाखान ओडा़खान मोटर मार्ग में अतिक्रमणकारियों नोटिस जारी कर स्वंय अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये है ।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने किया सलेड़ी खेरोला से खड़कीनौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ

वहीं अतिक्रमण की जद में आये बाजार भटेलिया , लेटीबुंगा हंसनगर, कसियालेख मार्केट, सतबुंगा , नथुवाखान, तल्ला रामगढ़ आदि जगहों पर लोगों ने अतिक्रमण हटाना शुरु कर दिया ।

सड़कों के वर्गीकरण में
लोनिवि भूमि अधिग्रहण के अनुसार सड़क के मध्य से हिल साइड 7.20 मीटर और सड़क मध्य से खड्ड की तरफ 4. 8 मीटर मापदण्ड है । अत: 12 मीटर के दायरे में भूमि अतिक्रमण है ।

जेई लोक निर्माण खण्ड भवाली राकेश चन्द्र ने बताया अतिक्रमणकारियों नोटिस दे दिये गये है । लेटीबुंगा हंसनगर, भटेलिया मार्केट, कसियालेख में कई लोगों ने अतिक्रमण हटाना शुरु कर दिया ।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

इधर जेई लोक निर्माण खण्ड भवाली के विरेन्द्र बिष्ट ने बताया लक्ष्मीखान रामगढ़ , नथुवाखान में चिन्हित अतिक्रमण लोगों हटाना शुरु कर दिया है । कई लोग अभी भी अतिक्रमण चिन्हित को हटा नही रहे जिन पर उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार कार्रवाई होगी ।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page