हरसौली में गुलदार के आतंक से शाम होते ही घर में घुस रहे लोग

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के हरसौली क्षेत्र में गुलदार के आतंक से लोग शाम होते ही घरों में घुसने को मजबूर हैं। लोग स्वयं ही अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए 5 बजे बाद बच्चें बढ़े बुढो को घरों के अंदर कर रहे हैं। बुधवार शाम को ही गुलदार सभासद मुकेश कुमार के घर घुस गया। बच्चों की नजर पड़ते ही चीख पुकार मच गई। अफरा तफरी के बीच गुलदार भाग गया।
सभासद मुकेश कुमार ने बताया कि उनके घर में 4 बार गुलदार घुस गया है। कई बार वन विभाग को गुलदार आने की सूचना लिखीत मौखिक रूप से कई बार दी गई है। लेकिन विभाग मौन बैठा है। अब क्षेत्र में वन विभाग के प्रति आक्रोश पनपने लगा है। अगर विभाग जल्द कार्रवाई नही करेगा तो विभाग के कार्यालय में जाकर जल्द प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला ड्यूटी में आए पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, चौकी घेरी

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page