रामगढ़ रोड़ में पानी नही आने से परेशान हो रहे लोग

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के रामगढ़ रोड़ में पानी नही आने से लोग परेशान हैं। पिछले एक महीने से पानी चार दिन में एक बार आ रहा है। लोग हैंड पम्पों व स्रोतों से पानी लाने को मजबूर हैं। होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कपिल ने बताया कि बताया एक महीने से पानी की समस्या हो रही है। दो दिन में एक बार पानी आ रहा है। थोड़ा पानी आने से एक टैंक भी नही भरता है। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया है। लेकिन अब तक कोई सुध नही ली है। जिससे स्थानीय लोगो मे रोश है। कहा जल्द पानी की समस्या जल्द निस्तारण नही किया गया तो कुमाऊ आयुक्त, जिलाधिकारी को पत्र सौपा जाएगा। जेई प्रियंक प्रकाश ने बताया कि निरीक्षण किया गया है। नई लाइन बिछाई जाएगी। 15 दिन में समस्या का हल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ में महाकालेश्वर टैक्सी कल्याणकारी समिति का उद्घाटन

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page