धारी । धारी ब्लॉक के अंतर्गत जल जीवन मिशन का जोरो पर चल रहा है लेकिन् जिसका फायदा सही ढंग से उपभोक्ताओ को नही मिल पा रहा है धारी कौल लड़फोड़ा सरना अघरिया मल्ली दिनी मे बाहरी ठेकेदारो द्वारा घटिया कार्य किया जा रहा है । पाईप जो की दो फिट जमीन के अंदर जाना है उसको आधा फिट खोद कर बंद कर दिया जा रहा है साथ ही बड़े बड़े टेंक जो की ग्राम सभाओ की सुविधा के लिए बनाये जा रहे है उन टेंको मे घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है जिसका फायदा ठेकेदार लोग उठा रहे है कई बार ग्रामीणों ने जेई हरीश द्विवेदी को शिकायत भी की लेकिन जेई द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई । जिससे जेई पर भी सवाल उठने लगे है की आखिर जेई क्यो कार्यवाही नही कर रहे है ।
कई ग्राम सभाओ मे पुराने पाईपो को फिट किया गया है ।
जल जीवन मिशन के ठेकेदारो ने जल सस्थान के कर्मचारियों को लाइनों को फिट करने का कार्य सौपा गया है जिसके चलते कर्मचारी ग्राम सभाओ मे पानी उपलब्ध नही कर रहे है ग्राम सभा मे अगर कही पर पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त है तो जल संस्थान के कर्मचारी उसको भी ठीक नही कर रहे है. ग्राम सभा अघरिया मे तीन महीने से ग्रामीणों को पानी नही मिल पा रहा है जिसके चलते ग्रामीण लोगो की दिनचर्या बदल गई है आदर्श ग्राम सभा होने के बावजूद भी जल जीवन मिशन के तहत लोगो के कनेक्शन तो करवा दिये लेकिन ग्रामीण लोगो को एक बुंद पानी नही मिल पा रहा है जेई हरीश द्विवेदी को फोन कर जानकारी लेने हेतु फोन किया गया लेकिन उनके. द्वारा मीटिंग का हवाला देकर फोन काट दिया गया । ग्रामीणों ने धारी जल संस्थान मे भी लिखित रूप से शिकायत दर्ज की है ।लेकिन कोई फायदा नही हुआ।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

