बारिश के चलते खैरना बाजार की पेयजल टूटने से लोग पानी के लिए परेशान

ख़बर शेयर करें

गरमपानी- कल हुवी भारी बारिश के चलते खैरना गरमपानी बाजार में आज सुबह से ही पेयजल लाइन से पानी नही आने के चलते लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। जल संस्थान के कर्मचारी सुरेंद्र सिंह फर्त्याल, नारायण सिंह, नीरज सिंह ने झूला पुल के पास क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को जोड़कर गरमपानी बाजार में व्यवस्था चालू की गई। वही मेढ़क पत्थर के पास खैरना बाजार को आने वाली पेयजल लाइन को जोड़ने के बाद कुछ दूरी पर शाम के समय पहाड़ी से फिर से पत्थर गिरने से पेयजल लाइन टूट जाने से खैरना क्षेत्र में पानी की व्यवस्था ठप होने से क्षेत्रीय लोगों को पानी के लिए प्राकृतिक जल स्रोत और हेंड पंपों का सहारा लेना पड़ा। छड़ा खैरना के प्रधान कन्नू गोस्वामी ने बताया पिछले साल अक्टूबर माह में आई आपदा के बाद से वैकल्पिक पाइप लाइन के अक्सर टूट जाने से लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है जिससे बाजार के लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page