पंत स्टेट में गैस आपूर्ति न होने से लोगों में नाराज़गी

ख़बर शेयर करें

पंत स्टेट में गैस आपूर्ति न होने से लोगों में नाराज़गी
भवाली। नगर के पंत स्टेट क्षेत्र में मंगलवार को गैस सिलेंडर की आपूर्ति न होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गैस का इंतजार कर रही महिलाओं को पूरे दिन गोदाम के चक्कर लगाने पड़े, जिससे लोगों में नाराज़गी देखने को मिली।
स्थानीय निवासी व समाजसेवी गणेश पंत ने बताया कि पंत स्टेट क्षेत्र में हर मंगलवार को गैस सिलेंडरों की आपूर्ति होती है, लेकिन इस बार निर्धारित दिन पर गैस नहीं पहुंची। इसके कारण कई घरों में रसोई का काम प्रभावित हो गया।
उन्होंने कहा कि घरों की महिलाएं अपने कामकाज छोड़कर गैस के इंतजार में दिन भर खड़ी रहीं, लेकिन देर शाम तक गैस नहीं मिल सकी। उन्होंने संबंधित विभाग और गैस एजेंसी से क्षेत्र में नियमित और समय पर गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर गैस आपूर्ति नहीं होती है तो उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से व्यवस्था में सुधार की मांग की है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page