कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में महिला वन दरोगा से छेड़छाड़ के आरोपी रेंजर को निलंबित कर दिया है। शुक्रवार को उत्तराखंड के प्रमुख वन संरक्षक कार्यालय से निलंबन के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) की एक महिला वन दरोगा ने बीती 29 मार्च को एक रेंज अधिकारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए निदेशक डॉ. धीरज पांडे से मामले में कार्रवाई का अनुरोध किया था।
मामले में निदेशक ने प्रिवेंशन ऑफ सेक्सुअल हैरेसमेंट एक्ट 2013 के तहत उप प्रभागीय वनाधिकारी, कालागढ़ की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की है, जो मामले की जांच कर रही है। मामले में प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) अनूप मलिक ने शुक्रवार को आरोपी रेंज अधिकारी के निलंबन आदेश जारी किए हैं। निलंबन अवधि में आरोपी रेंजर वन क्षेत्राधिकारी प्रभागीय वनाधिकारी, कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग, लैंसडौन कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

