विधानसभा में हुई हाथापाई,15 मिनट के लिए की स्थगित

ख़बर शेयर करें

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में गुरुवार को अनुच्छेद 370 पर जमकर हंगामा हुआ। सदन में भाजपा के सदस्यों ने पूर्ववर्ती राज्य को विशेष दर्जा देने संबंधी प्रस्ताव पारित किए जाने का विरोध किया, जिसके बाद अवामी इत्तेहाद पार्टी के विधायक खुर्शीद अहमद शेख और भाजपा नेताओं के बीच हाथापाई हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  96 टेट्रा पैक अवैध शराब के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार

मामला बढ़ने के बाद विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर मार्शलों ने तीन विधायकों को बाहर निकाल दिया। प्रस्ताव को लेकर हंगामे के बाद जम्मू-कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही पहले 15 मिनट के लिए स्थगित की गई। फिर बाद में विरोध जारी रहने पर दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया।

दरअसल, विधानसभा में बुधवार को विशेष दर्जे संबंधी प्रस्ताव को लेकर हंगामा हुआ था और तब भी सदन को स्थगित कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  नीली बत्ती लगाकर घूम रहा था फर्जी आईबी अधिकारी, रौब के लिए रखी थी एयरगन

इसके बाद गुरुवार को जब सत्र की शुरुआत हुई, तो भाजपा विधायक और विपक्ष के नेता सुनील शर्मा प्रस्ताव पर बोलने लगे। तभी सांसद इंजीनियर राशिद के भाई और विधायक लंगेट शेख खुर्शीद एक बैनर दिखाते हुए आसन के समक्ष आ गए। इस पर लिखा था कि अनुच्छेद 370 और 35 ए को बहाल किया जाए। इसको लेकर भाजपा सदस्यों ने नाराजगी जाहिर की। वे भी आसन में पहुंचे और बैनर छीनकर फाड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रामीण युवाओं को मिलेगा निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण, रोजगार का भी अवसर

मामला बढ़ता देख मार्शल भी वहां पहुंचे और धक्का-मुक्की कर रहे विधायकों को हटाने लगे। स्पीकर ने सदन को 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page