भवाली में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी को श्रद्धांजलि अर्पित की

ख़बर शेयर करें

भवाली में सद्भावना दिवस पर महात्मा गाँधी को याद किया

भवाली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर नगर के पर्यटन आवास गृह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सद्भावना दिवस के रूप मनाते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पीसीसी सदस्य खष्टी बिष्ट ने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अहिंसा एवं सत्य के मार्ग पर चलकर देश में शांति और भाईचारा का संदेश दिया था। स्वच्छ भारत मेरा भारत पर गांधी जी ने जो मार्ग दिखाया आज धीरे-धीरे जागरूकता आने पर पूरा देश उनके बताएंगे मार्ग पर चल रहा है।
वही रघुपति राघव राजा राम उनका प्रिय भजन गाया गया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष एस सी प्रकोष्ठ हरेंद्र कुमार, कंचन सुयाल, रमेश आर्य, पूर्व सभासद मोहन आजाद, पूर्व सभासद इदरीश खान, नगर जिला महामंत्री तुलसी बिष्ट, नगर अध्यक्ष जानकी आर्या, नगर महामंत्री लोकेश जोशी, उषा कन्नौजिया, ममता, प्रकाश चन्द्र, सुमन, धनी दुमका आदि रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  होटल-होमस्टे पंजीकरण की नई नियमावली से छोटे कारोबारियों पर न पड़े अतिरिक्त बोझपंजीकरण और नवीनीकरण की प्रक्रिया सरल व पारदर्शी बनाने की उठाई मांग
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page