भवाली सीएचसी में स्टॉफ नर्स की कमी से मरीज हो रहे परेशान

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टॉफ नर्स नही मिलने से महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं को एक इंजेक्शन लगाने के लिए भी दोपहर बाद नैनीताल जाना पड़ रहा है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों से अस्पताल आ रही महिलाएं परेशान हो रही है। सीएचसी में मानकों के अनुसार पाँच स्टॉफ नर्से होनी चाहिए, लेकिन वर्तमान में दो नर्स ही ड्यूटी पर है। साथ ही महिला चिकित्सक नही होने से अब महिलाओं को उपचार के लिए हल्द्वानी नैनीताल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। पूर्व में महिला चिकित्सक होने से एक महीने में 10 से 15 शिशुओं का जन्म होता था। अब स्थानीय लोगो व ग्रामीणों को अन्य अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। शुक्रवार को रामगढ़ से आई महिला मरीज़ो ने बताया कि वह इंजेक्शन लगाने आये थे। लेकिन दोपहर बाद अस्पताल में नर्स नही मिली। जिससे उन्हें वापस लौटना पड़ा। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश कुमार ने बताया कि दो स्टॉफ नर्स है। कई बार ड्यूटी का समय अलग होने से परेशानी रहती है। उच्य अधिकारियों से नर्स की मांग की गई है। कार्यवाहक सीएमओ एन सी तिवारी ने बताया कि जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page