पार्टी कर रहे युवक की खाई में गिरकर मौत

ख़बर शेयर करें

शहर के समीप स्नोव्यू क्षेत्र में सोमवार देर शाम जंगल में दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा एक युवक असंतुलित होकर गहरी खाई में गिर गया। सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और दमकल विभाग की टीम ने एक घंटे का रेस्क्यू कर युवक को बाहर निकाला, पर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर उत्तराखंड न्यायिक एवं विधिक अकादमी में हुआ पौंधा रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जानकारी के अनुसार ब्रेसाइड सात नंबर निवासी 34 वर्षीय भुवन राम आर्या अपने छह दोस्तों संग हिमालय दर्शन क्षेत्र में पार्टी करने गया था। इस बीच भुवन पहाड़ी के नीचे लघुशंका को गया, जहां उसका संतुलन बिगड़ा और वह 70 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो दोस्तों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मल्लीताल थाने से एसआई प्रवीण तेवतिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उसकी तलाश में खाई में उतरे। इसके बाद एसडीआरएफ और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे बेसुध खाई से निकालकर बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। प्रारंभिक जानकारी में दोस्तों ने पैर फिसलने से गिरने की बात कही है, हालांकि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page